STORYMIRROR

Raja Sekhar CH V

Abstract Classics Inspirational

4  

Raja Sekhar CH V

Abstract Classics Inspirational

ज़िन्दगी के पल

ज़िन्दगी के पल

1 min
217

आएँगे जाएँगे बेहिसाब पल,

कुछ मीठे कुछ खट्टे हैं पल,

हँसी मज़ाक देंगे कुछ पल,

कामकाज में बीतेंगे कुछ पल।


घर परिवार देता है प्यारे पल,

चंद दोस्तों से मिलेंगे न्यारे पल,

कुछ शौक से मिलेंगे सुहाने पल,

इबादत में बीतेंगे चंद न्यारे पल।


दिखेंगे ज़िन्दगी में हर तरह के मुश्किल पल,

अपने नायाब साँसों को महसूस करें पल पल,

यादगार बेहतरीन बनाएँ ज़िंदगी का हर पल,

जिंदादिली से हरदम हमेशा से जीएं हर पल।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract