STORYMIRROR

Sunil Kumar

Abstract

4  

Sunil Kumar

Abstract

युवा दिवस

युवा दिवस

1 min
410

स्वामी जी के जन्मदिवस को युवा दिवस मनाते हैं 

स्वामी जी के चरणों में हम श्रद्धा सुमन चढ़ाते हैं।


स्वामी जी के वचनों को निज जीवन अपनाते हैं 

स्वामी जी के पद चिन्हों पर हम कदम बढ़ाते हैं।


तोड़ ऊंच-नीच के सारे बंधन भेद सभी मिटाते हैं

स्वामी जी के आदर्शों को निज जीवन अपनाते हैं।


धर्म-कर्म-योग का पाठ सारे जग को हम पढ़ाते हैं

स्वामी जी के आदर्शों को निज जीवन अपनाते हैं।


उठो जागो और आगे बढ़ो का मंत्र जहां को बताते हैं 

भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प हम उठाते हैं।

स्वामी जी के जन्मदिवस को युवा दिवस मनाते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract