STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

योग निरोग प्रयोग

योग निरोग प्रयोग

1 min
410


मन शरीर को स्वस्थ बनाएं।

हम सब मिलकर योग करें

निरोग रहने का अभ्यास करें

नियमित योग का संकल्प करें।

प्राणायाम, अनुलोम विलोम

सूर्य नमस्कार, कपालभाती

स्वास्थ्य, सुविधा और लाभानुसार

अनेकानेक योग प्रयोग करें।

हम स्वस्थ रहें, निरोग रहें तो

राष्ट्र और समाज भी स्वस्थ रहेगा

एक हमारे स्वस्थ रहने भर से

सिर्फ हमें ही नहीं परिवार, समाज

राष्ट्र को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

हम और हमारा परिवार तो खुश होगा ही

हमारी और राष्ट्र की अर्थव्यवस्था पर

इसका सीधा असर दिखेगा।

हम और हमारा परिवार जब प्रगति करेगा 

राष्ट्र भी प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा।

योग तो सिर्फ हम या आप करेंगे

स्वस्थ भी हम या आप रहेंगे,

मगर इसका लाभ हर ओर दिखेगा

जब योग हमारे जीवन का अटल सूत्र बनेगा

चहुं ओर प्रगति और खुशहाली का 

ये नया नारा स्वमेव गूँजेगा

करो योग, रहो निरोग, अद्भुत संयोग,

समाज और राष्ट्र प्रगतिमय होगा

आपका ये अनूठा स्वैच्छिक प्रयोग। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract