STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

दोहा गीत - जन्मदिवस

दोहा गीत - जन्मदिवस

1 min
0

दोहा गीत - जन्म दिवस  जन्म दिवस है आपका, खुशियाँ लाया साथ। यश  वैभव नित-नित बढ़े, रहे सदा प्रभु हाथ।। अरमानों  के  दीप  से,  बुझे  न  कोई  आस। जीवन  पथ पर  फूल हों, मिटे सभी वनवास।। हर दिन -हर पल आपके, हो अपनों का साथ। यश  वैभव नित-नित बढ़े, रहे सदा प्रभु हाथ।। हँसी-ख़ुशी   परिवार  में,    बँटे  प्रेम  का  दान। स्वस्थ  रहें शत  वर्ष तक, बढ़े  जगत  में मान।।  कभी  आपका  ना  झुके,  नाहक  में  ही माथ। यश  वैभव नित-नित बढ़े, रहे सदा प्रभु हाथ।। नित  नूतन  संकल्प  हों,      नई   उमंगें  रोज।  जन्म दिवस के पर्व पर, सफल रहे हर खोज।। कदम-कदम  बढ़ते रहें, सरल सहज हो  पाथ। यश  वैभव नित-नित बढ़े, रहे शीश प्रभु हाथ।।   सुधीर श्रीवास्तव 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract