STORYMIRROR

Rupesh Kumar

Inspirational

4  

Rupesh Kumar

Inspirational

यात्रा

यात्रा

1 min
263

मेरी जीवन की यात्रा

काफी कठिन राहो से जाती है

कहीं काँटे तो कहीं पत्थर

कहीं उच्च तो कहीं नीच

मेरी जीवन की यात्रा


रास्ते में काफी कंकड़ है

कहीं काफी धूल है

कहीं राते है तो

कहीं सूरज की तपती किरणें

मेरे जीवन की यात्रा


कहीं कोई अपना है तो

कहीं कोई पराया है

कहीं अपनत्व है तो

कहीं दुश्मनत्व

मेरी जीवन की यात्रा


कहीं खुशी है तो

कहीं गम का सागर

कहीं हसीं है तो

कहीं दुःख की नदिया

मेरी जीवन की यात्रा


कहीं लोग गीत गा रहे है

तो कहीं लोग आँखो से आंसु बहा रहे है

कहीं चिड़ियों की चहचहा रही है

तो कहीं पेड़ आंसु बहा रहे है

मेरी जीवन की यात्रा


कहीं किसी की डोली जा रही है

तो कहीं किसी की अर्थी का रही है

कहीं खुशी की डोल बज रहे है

तो कहीं गम की आँसू झलक रहे है

मेरी जीवन की यात्रा


कहीं कोई काँधे पे जा रहा है

कहीं कोई अपने पैरो से जा रहा है

कहीं किसी के लिए फूलों से

गाड़ियाँ सजाई जा रही है

तो कहीं किसी की मैयत सज रही है

मेरी जीवन की यात्रा !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational