STORYMIRROR

Pramesh Deep

Abstract Action Inspirational

4  

Pramesh Deep

Abstract Action Inspirational

याद कर लो उन शहीदों को

याद कर लो उन शहीदों को

1 min
219

याद कर लो उन शहीदों को I

दे के लहू जिसने दी है आजादी II

याद कर................... आजादी I


आजादी के लिए जिसने सर है कटाये I

गोरों के आगे कभी भी सर ना झुकाये II

जिनके बांहें थी लम्बी, थी सीने फ़ौलादी I2

दे के लहू जिसने दी है आजादी II

याद कर................... आजादी I


याद करके तो देखो उन्हें तुम कभी I

आजादी के लिये दुख सहे जो सभी II

जिनकी चाहत थी सिर्फ माँ की आजादी I2

देखे लहू जिसने दी है आजादी II

याद कर................... आजादी I


माँ की रक्षा में तन अपना अर्पण किया I

मर कर भी जो सदा रहा है जिया II

जिसने सीने में एक चिंगारी सुलगा दी I2

दे के लहू जिसने दी है आजादी II

याद कर................... आजादी I


उनके राहो में बेशक थी कांटे मगर I

रुके नहीं वे चले वे डगर पे डगर II2

जिसने कर्तव्य की रहा दिखला दी II

दे के लहू जिसने दी है आजादी II

याद कर................... आजादी



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract