वो बचपन की बारिश
वो बचपन की बारिश


वो बारिश की यादें,
वो यादों का पानी।
वो गर्मी की छुट्टी,
वो बारिश सुहानी।
वो मस्ती की यादें,
वो भीगने की बातें।
वो छपाक से कूदना,
वो पानी में डूबना।
बहुत याद आती हैं,
वो बचपन की बारिश।
वो मेंढक की टर - टर,
वो बादल की गड़ -गड़।
वो पकोडों की खुशबू,
वो इमली की चटनी।
बहुत याद आती है,
बचपन की बारिश।
वो गीले कपड़ों में,
सब जगह में घूमना,
वो बूढ़े हाथों को,
हैरत से देखना।
वो दाँत किटकिटाकर,
माँ से चिपकना।
बहुत याद आती है,
बचपन की बारिश।।