STORYMIRROR

Sneh lata mehla

Inspirational

4  

Sneh lata mehla

Inspirational

भारत के वीर

भारत के वीर

1 min
402

भारत के हैं वीर सजीले,

लंबे तगड़े और हठीले।

देख कर आता इन पर मान

यह है मेरे देश की शान।


सीमा पर यह खड़े होते,

हिमालय -सा यह रूप ले लेते।

दुश्मन को यह सबक सिखाते,

जब भी वह हम पर नजर लगाते।


तने खड़े हैं छाती तान,

यह है मेरे देश की शान।

चले जब भी, यह धरती डोल

निकले मुंह से भारत मां के बोल।


सीना चौड़ा, जोश भरपूर

भारत माता से रहे न दूर।

भारत मां के सपूत वीर,

यह है मेरे देश के शूरवीर।


धन-धन ऐसे वीर धीर,

गर्व से गर्विले हैं यह वीर।

स्नेहदिल नमन भारत के वीर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational