STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract

विश्वास जीत का

विश्वास जीत का

1 min
449

न हों हम जरा सा भी बेकरार,

 हौसला हमारा है प्रमुख आधार।

लक्ष्य स्वप्न होगा निश्चित ही साकार,

जीत हमारी और कोरोना की हार।


"आरोग्य सेतु ऐप" है अपनी विजय का सेतु,

है जरूरत हम सबको अपनी सुरक्षा के हेतु।

सूचना मिलती रहेगी आपको इससे लगातार,

रखनी है क्या सावधानी?रक्षा करेंगे वृषकेतु।


वक्त की है यह पुकार- सभी धैर्य संयम रखें धार,

है सबको ही सदा-अपने से और अपनों से प्यार।

रोकना हमें प्रसार-दो गज दूरी मंत्र का करें प्रचार,

कोरोना वीर सुरक्षित हों, ये अध्यादेश लाई सरकार।


अफवाहों पर न देवें ध्यान- द्रोहियों का करें तिरस्कार,

भर्त्सना करें कुकृत्य की,उनकी आत्मा की हो पुकार।

जाग्रत करें उन सबको हम,जो रुक सके ये जन-संहार,

विजयपथ पर अग्रसर हों हम- "कोरोना"की हो करारी हार।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract