STORYMIRROR

Ranjana Mathur

Inspirational

4  

Ranjana Mathur

Inspirational

विश्व बन्धुत्व

विश्व बन्धुत्व

1 min
573


भ्रातृभाव सौहार्द्र और विश्व बन्धुत्व

है जिस देश के मूल्यों का सारतत्व

बूझो तो कौन है वह पावन स्थान

है ये मेरा भारत है मेरा हिन्दुस्तान।


सारा जग जहाँ इक घर कहलाता

धरा नदियाँ और गाय भी हैं माता 

वृक्ष पर्वत समुद्र का भी पूजा ध्यान 

 है ये मेरा भारत है मेरा हिन्दुस्तान।


वसुधैव कुटुम्बकम की रीत प्यारी 

विश्व को सिखाती संस्कृति हमारी 

हम से सीखा जग योग और ज्ञान 

है ये मेरा भारत है मेरा हिन्दुस्तान।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational