STORYMIRROR

Nitu Mathur

Inspirational Children

4  

Nitu Mathur

Inspirational Children

विज्ञान

विज्ञान

1 min
500

हर ज्ञान में सर्वोच्च, सर्वोपरि व सर्वश्रेष्ठ

 तथ्य, सिद्धांत एवं प्रयोग पर आधारित, 

 समझ आ जाए तो अत्यंत रोचक

 और इसे समझने वाला वैज्ञानिक श्रेष्ठ,


 यहां बात नहीं हवा में कोई

 हर क्रिया, प्रतिक्रिया है तथ्यों से प्रमाणित,

 चाहे अणु, परमाणु या हो गैस समीकरण 

 सोच के करो इकाई दहाई इंगित,


 चाहो जानकारी यदि सौर- मंडल की

 या करनी हो, तारा- मंडल की सैर,

 आकाशगंगा ,या फिर कोई ग्रह की हलचल

 हर खबर मिलेगी पूरी ,होगा मस्तिष्क तर, 


 तो फिर देर काहे कि बच्चों, तक रहे किसकी राह

 भर लो जोश मन में.. कर लो मेहनत से तैयारी

 सी वी रमन हो या रामानुजन या हो आइंस्टाइन

 खूब नाम होगा तुम्हारा, आयेगी अब तुम्हारी बारी


करो ऐसी परिकल्पना मन- मस्तिष्क से जोड़

खोज डालो ऐसा अणु जिसका ना कोई तोड़,

करो ऐसा प्रक्षेपण हो संचय नयी ऊर्जा का

नाम बढ़े तुम्हारा और मान बढ़े " भारत" का।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational