वीरता
वीरता
हर साल 15 अगस्त को हम अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं,
हम तिरंगा खरीदते हैं और इस अवसर पर हर्षाते हैं।
फिर भी, यह हमेशा मेरे भीतर गर्व की भावना जगाता है,
और हमारे पूर्वजों की कुर्बानी की याद दिलाता है।
लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, भगत सिंह आदि थे महान लोग,
उनकी महनत और लगन से हुआ भारत में ब्रिटिश शासन का भोग।
केवल हम भारतीय ही ब्रिटिश शासन की क्रूरता को जानते हैं,
तब के लोगों की मुश्किलों को देखते और जानते हैं।
पहले हिंदुस्तान को 'सोने की चिड़िया' कहा जाता था,
लेकिन फिर सारा धन लूट लिया गया और अब नहीं रहा भारत पहला सा।
अब भारत बहुत आगे निकल चुका है,
किसी भी पीड़ा में हमारा देश नहीं रुका है।
इसका धन्यवाद हमें सेना के जवानों को करना चाहिए,
उनसे प्रेरित हो कर हमें भी देश के लिए लडना चाहिए।
फौजी देश के लिए जान देता है,
बोहोत नि:स्वार्थ होते हैं और बदले में कुछ नहीं लेते हैं।
जब सारे लोग उनकी तरह देश भक्ति की राह पर बेझिझक चलेंगे,
तभी तो हम मिलकर सारी दुनिया के खिलाफ हिम्मत से लड़ेंगे।
तो आज, दोस्त, हम शपत लेते हैं,
अपनी जान अपने देश को देते हैं।