STORYMIRROR

वीर सैनिकों से भारत देश महान

वीर सैनिकों से भारत देश महान

1 min
367


हे देश के शूरवीर सैनिकों

तुम्हें सदा नमन करते हैं

राष्ट्रीय सेवा में सदा से तत्पर

ऐसे वीर जवानों को शीष नवाते हैं


चाहे होली हो या दीवाली

या हो कोई भी त्यौहार

चाहे इकट्ठा हो घर परिवार

सैनिकों को तो देश से प्यार


धन्य है वो सभी सैनिकों की माँएं एवं पत्नियाँ

जो जीवन बिताती उनकी यादों के सहारे

सुने कौन उनकी आँसू भरी सिसकियाँ

तभी तो वे भी कहलाती है हिम्मत की रानियाँ


ए मेरे वतन के शूरवीर जवानों

मेरे दिल की सही अल्फाज सुनो

बहुत किस्मत से ये पद मिलता है

प्रति वर्ष २६ जनवरी को दी जाती है सलामियाँ


अगर देश की सेवा करते हुए तुम वीर गति को प्राप्त हुए

तब कफ़न नहीं देश तिरंगा भी तुम पर नत-मस्तक होता है


तुम्हारी माताएं, बहनें एवं पत्नियां

तुम्हारे देश के लिए दिये इस बलिदान को हिम्मत व गर्व से सलामी देती है

ऐसे वीर शहीदों एवं सभी वीर जवानों पर

हम सभी भारतवासियों को सदैव अभिमान है

तुम्हारी शक्तियों से बरकरार देश की शान है

इसीलिए तो हमारा जगमगाता भारत देश सदा महान है


वन्दे मातरम वन्दे मातरम

जय भारत देश महान

वीर सैनिकों को सलाम



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational