वास्तविक सुख क्या है...
वास्तविक सुख क्या है...
मां के आंचल की छांव में,
भूल जाता अपने सारे दुख,
उससे बड़ा सुख क्या है भला,
पिता के दुलार में छुपा आशीर्वाद,
जिससे हर काम हो जाता सरल,
उससे बड़ा सुख भला और कहां,
बहन की बातों में मिलता जो अपनापन है,
मनवा लेते उससे अपनी हर बात हर कहना,
भला उस जैसा सुख कहां होगा,
परिवार का आशीर्वाद हो साथ,
तो हर मुश्किल होती आसान,
भला इससे बड़ी सुख की अनुभूति और कहां,
दोस्तों की शरारतों में मस्तियों में,
भूल जाता अपनी सारी परेशानियां,
उस जैसा सुखद सुकून मिलेगा कहां,
अपनों के साथ में प्यार की मिठास में,
जिंदगी का सबसे बड़ा सुख छुपा है,
जिससे हर इंसान अनजान बैठा है।
