STORYMIRROR

bhawana Barthwal

Inspirational

3  

bhawana Barthwal

Inspirational

उत्तराखंड मेरी पहचान

उत्तराखंड मेरी पहचान

1 min
234

कुछ ऐसा है उत्तराखंड मेरा

हर पल भावुकता का एहसास करा जाता है

बसें है हम अपने गांव से दूर

पर कहा सुकून देते हैं ये शहर

वो छुट्टी पे अपने घर जाना

वो हर चीज को भावुकता से निहारना

वो बकरी का बच्चा 

वो गाय का रम्भाना बड़ा याद आता है

वो सेब के बागीचे वो संतरा माल्टे 

वो अम्मा का निहारना

सब बड़ा याद आता है

और जाने क्या क्या 

यादों की पोटली दिल में रखे 

चले जा रहे हैं हम 

हर सम्बोधन उत्तराखंड का

जोश भर जाता है दिल में

हम हैं उत्तराखंडी यही मैं

हर किसी को जतलाना चाहतीं हूं

हर बार उत्तराखंड का सम्बोधन

हमें पहचान दिला जाता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational