STORYMIRROR

MALA SINGH

Inspirational Others

4  

MALA SINGH

Inspirational Others

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

1 min
401


सबसे प्यारा सबसे न्यारा, 

यू०पी ०राज्य हमारा है।

सब राज्यों में सबसे बड़ा है, 

सब का राज दुलारा है।।

भव्य भव्य मंदिर यहां पर, 

सुंदर-सुंदर मस्जिदे हैं।

सुंदर सुंदर गुरुद्वारे हैं , 

चर्चों के भी चर्चे हैं।।

सभी धर्मों की संस्कृति ने -२

अपना रूप संवारा है।

सबसे प्यारा सबसे न्यारा, 

यू ०पी ०राज्य हमारा है।


गंगा जमुनी तहजीब का, 

तो पूरे जग में नाम है।

तीर्थ स्थलों के तो यहां, 

अनेकोनेक धाम हैं।।

पर्यटन स्थलों ने यहां के-२

खूब नाम कमाया है।

सबसे प्यारा सबसे न्यारा, 

यू०पी० राज्य हमारा है।


७० साल आज पूरे हो गए, 

उत्तर प्रदेश जब नाम मिला।

२४ जनवरी का तो पूरे , 

यू ०पी ० में महत्व बड़ा।।

राजनीति भी खूब चमके -२

विकास का दौर सारा है।

सबसे प्यारा सबसे न्यारा, 

यू०पी० राज्य हमारा है।


७५ जिलों का यू०पी०राज्य, 

अट्ठारह मंडल इसमें हैं।

जनसंख्या की दृष्टि से तो, 

यह नंबर वन में है।।

लोक साहित्य यहां के प्रसिद्ध -२

भारत का हृदय कहलाया है।।

सबसे प्यारा सबसे न्यारा, 

यू ०पी० राज्य हमारा है।

सब राज्यों में सबसे बड़ा है, 

सबका राज दुलारा है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational