STORYMIRROR

Seema Sharma

Inspirational

4  

Seema Sharma

Inspirational

उमंग

उमंग

1 min
244

आया बसंत छाई उमंग 

मन आल्हादित हो गया

आम पर फिर बौर छाऐ

लाल पलाश भी हो गया


महुए टपक रहे हैं टप-टप

पत्ते भी झरते झर -झर

पीली सरसों सरसाई है

कोयल ने भी कूक लगाई


धरती ने नई चादर ओढ़ी

ऋतु ने भी अपनी गति मोड़ी

ठंड ने छोड़ा अपना त्रास

गर्मी काअब हुआ एहसास


सुंदर सुंदर फूल खिले हैं

नई-नई कलियाँ आई हैं

जीवन भी मधुमास हो गया

नई उमंगें छाई हैं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational