STORYMIRROR

Seema Sharma

Abstract Inspirational

4  

Seema Sharma

Abstract Inspirational

नारी

नारी

1 min
405

नारी अपने जीवन में

 कितने किरदार निभाती है

बेटी बहन पत्नी बनती है 

फिर मां भी बन जाती है 


घर गृहस्ती में कदम बढ़ा कर

 माँअन्नपूर्णा बन जाती है 

कभी बनी वह ललिता रुकमणी 

 कभी राधा प्रेयसी बन रह जाती है


 कभी का कल्पना चावला बनकर 

आकाश में उड़ती जाती है

झांसी की रानी बनकर के 

शासन की बागडोर संभालती है 


नारी अपने जीवन में 

कितने किरदार निभाती है 

 बेटी बहन पत्नी बनती है 

फिर माँ भी बन जाती है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract