उम्मीद का दीया
उम्मीद का दीया
अंतर्मन का तम हरने को
जीवन में नया रंग भरने को
आओ मिलकर कदम बढ़ाएं
उम्मीद का एक दीया जलाएं।
भूले भटके हैं जो जीवन पथ से
राह उनको हम दिखलाएं
मिलजुल कर रहे हम सदा
नफरत की दीवार गिराएं
उम्मीद का एक दीया जलाएं।
विपदा की इस घड़ी में हम
एकजुटता अपनी दिखलाएं
जन- जीवन बचाने को
मानव धर्म अपना निभाएं
उम्मीद का एक दीया जलाएं।
एक साथ पूरा भारत है
सारी दुनिया को बतलाएं
इस विपदा को हराने को
मिलकर कदम बढ़ाएं
उम्मीद का एक दीया जलाएं।
संकट की इस घड़ी में
संयम से काम चलाएं
सूझ-बूझ से अपनी हम
इस विपदा को हराएं
उम्मीद का एक दीया जलाएं।
मानव सेवा में रत देवदूतों का
नतमस्तक हो आभार जताएं
उम्मीद का एक दीया जलाएं।