STORYMIRROR

तुमने देखा है?

तुमने देखा है?

1 min
13.9K


मेरे चेहरे पे इक चेहरा है! तुमने देखा है?

मेरे अश्कों पे भी पहरा है! तुमने देखा है?

कितनी रौनक, रंगीनी है घर की बैठक में 

आँगन वीरान सहरा है! तुमने देखा है?

इज़ाज़त ली नहीं हिज्र की दिल से तुमने 

इक ज़ख्म बहुत गहरा है! तुमने देखा है?

बेसबब उदासियों की बारात का शोर यहाँ 

सर पे गम का सेहरा है! तुमने देखा है?

मैं दूर बहुत दूर आया कुछ हासिल करने 

मेरा वज़ूद वहीं ठहरा है! तुमने देखा है?

जुबां और कान ,सुना था दुरूस्त हैं उसके   

वो आँखों से गूँगा बहरा है! तुमने देखा है?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational