STORYMIRROR

Ankita Shrivastava

Inspirational

4  

Ankita Shrivastava

Inspirational

तलाश खुद की

तलाश खुद की

1 min
306

तलाश खुद की 

खुद को कहां ढूंढूं खुद को कैसे तलाश करूं मैं 

खुद ही खुद में सोचता 

खुद पर कैसे विश्वास करूं मैं।।

खुद को कैसे पाऊं 

किसी की दुआओं में 

किसी के तौर तरीकों में 

किसी की वफाओं में 

खुद ही खुद में सोचता 

खुद पर कैसे विश्वास करूं मैं।।

खोजूँ नए अफसाने जो चल पड़े नई दुनिया बसाने 

खोजूं नए जमाने जो दौड़ पड़े मुझे अपनाने 

खुद को कहां ढूंढूं खुद पर कैसे विश्वास करूं मैं 

खुद ही खुद को सोचता 

खुद की कैसे तलाश करूं मैं।।

खुद ही में रम जाऊं अभी 

या खुद की तहकीकात करूं मैं 

खुद को स्वयं के अंदर पाऊं 

या खुद की किस्मत की बात करूं मैं 

खुद ही खुद ये सोचता खुद पर कैसे विश्वास करूं मैं 

खुद की कैसे तलाश करूं मैं।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Ankita Shrivastava

Similar hindi poem from Inspirational