तिरस्कृत फ़नकार
तिरस्कृत फ़नकार
भोली सूरत, मीठी बोली,
बेहतरीन फ़नकार
मैं ग़रीब हूँ,यतीम हूँ,
की सबसे मार्मिक पुकार
मुझमें है हुनर,
मगर कैसे सहूं आर्थिक भार
कुछ आए मददगार,
तो कई निकले तलबगार,
उसकी सदा, गाने का अंदाज
बड़ा असरदार
पर जिन्होंने मौके दिए,
उनका किया तिरस्कार
नतीजा कद्रदान मिले न यार,
हुआ बहिष्कार
ईर्ष्या द्वेषता कुंठा ने
बिगाड़ा सबसे व्यवहार
नाम,शोहरत, माया,
सारी मेहनत की बेकार
*डॉ लाल थदानी*
#अल्फ़ाज़_दिलसे
