STORYMIRROR

DrLal Thadani

Inspirational

4  

DrLal Thadani

Inspirational

बड़ा पछताओगे दोस्तों

बड़ा पछताओगे दोस्तों

1 min
544

मेरी मानों अब तो सुधर जाओ दोस्तों

एक दिन हम सब सिधर जाएंगे दोस्तों

तुम फिर किससे बतियाओगे दोस्तों

ऐसा हुआ तो बड़ा पछताओगे दोस्तों।


कोई हंसी ठिठोली करने वाला ना होगा दोस्तों

तुम्हारे गम सुनने वाला ना होगा दोस्तों

दुख सुख में कोई भी शामिल ना होगा दोस्तों

ऐसा हुआ तो बड़ा पछताओगे दोस्तों ।


मित्रता में मैंने तुम्हें हमेशा कृष्ण माना है दोस्तों

खुद को हमेशा गरीब सुदामा जाना है दोस्तों

बांसुरी संग मेरी सांसों की डोर नहीं बांधोगे दोस्तों

ऐसा हुआ तो बड़ा पछताओगे दोस्तों ।


जीवन नैया के होते हैं दो ही खिवैया

आहत हृदय में कान्हा का स्पर्श जैसे छैयां

टूटते रिश्तों से दोस्तों बैयां नहीं थामोगे

ऐसा हुआ तो बड़ा पछताओगे ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational