STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

तिरंगे की शान का गीत

तिरंगे की शान का गीत

1 min
276

गीत गाते है हम तिरंगे की शान के

हम है परवाने प्यारे देश हिंदुस्तान के


भारत देश नही दिल की धड़कन है,

हमारे लिये ये माटी ही अमूल्य धन है,


हम मतवाले शहीद है हिंदुस्तान के

गीत गाते है हम तिरंगे की शान के


चीख-चीख कर रोते है,बिलखते है,

हम मातृभूमि के लिये बड़े तड़पते है,


हम सिपाही है भारत देश महान के

हम सीने पे गोली खाते सीना तान के


कोई भी हम फौजियों समझ न पाता है

आंसुओ को कमजोरी जान जाता है


आसुंओ से क्या हम लहूं से नहलाते है,

भारत की माटी को अपनी माँ जान के


तिरंगे के लिये मर जाते स्वाभिमान से

गीत गाते है हम तिरंगे की शान के


पर साखी मुझे मंजूर न होगी बैसाखी,

देश के लिये मर मिटेंगे पूरे अरमान से


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational