STORYMIRROR

J P Raghuwanshi

Inspirational

4  

J P Raghuwanshi

Inspirational

तिरंगा

तिरंगा

1 min
423

मेरी आन तिरंगा, मेरी शान तिरंगा।

भारत की आन,बान,शान तिरंगा।


तीन रंग देखो मन भावन लगे।

भारत की भूमि अति पावन लगे।

ब्रह्मपुत्र गोदावरी बहे गंगा।

भारत की आन,बान ,शान तिरंगा।


स्वर्ग से भी सुंदर अपनो वतन।

रात दिन भंडारे होवे हवन।

साधु संत भजन करें रहै चंगा।

भारत की आन,बान ,शान तिरंगा।


सबका साथ, सबका विकास करेंगे।

रामलला की जय-जय कार करेंगे।

हमसे न लेना कोई पंगा।

भारत की आन, बान , शान तिरंगा।


राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय गान नित्य गाएंगे।

तिरंगे को ऊंचा हम फहराएंगे।

कश्मीर होवें,चाहे दरभंगा।

भारत की आन, बान , शान तिरंगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational