STORYMIRROR

RAMPHAL SAHARAN

Abstract Children Stories Fantasy

4  

RAMPHAL SAHARAN

Abstract Children Stories Fantasy

तिरंगा’ भारत की शान।

तिरंगा’ भारत की शान।

1 min
551

हमारे देश की शान तिरंगा,

हमारे स्वाभिमान की आन तिरंगा।

इसको सजाने को दी है बलिदानी,

इसको अपनाने की दुर्लभ कहानी।


हमारा तिरंगा जब भी फहराता है,

शांति, क्रांति और खुशहाली गाता है।

जग में यह विश्व शांति लाता,

जन मानस को नई राह दिखलाता।


आजादी का पर्व है तिरंगा,

खुली हवा में लहराता तिरंगा।

तिरंगे को ना हम झुकने देंगे,

अपनी जान भी हम लगा देंगे।


तिरंगा जब लहराता है,

वीरांगनाओं का लहू, सिंदूर इतराता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract