STORYMIRROR

AMAN SINHA

Inspirational

4  

AMAN SINHA

Inspirational

तीन जन्म नारी के

तीन जन्म नारी के

2 mins
227

एक जीवन मे नारी का

तीन जन्म होता है 

लेकिन हर जनम मे उसका 

कर्म अलग होता है 


पहला रूप है पुत्री का 

पिता के घर वो आती है 

संग में अपने मात पिता का 

स्वाभिमान भी लाती है 


यहाँ कर्म हैं मात-पिता की

सेवा निशदिन करते रहना 

अपने घर की मर्यादा के 

सीमाओं के अंदर रहना 


लेकिन उसके सेवा भाव का 

कोई मोल नहीं मिलता 

धन पराया बताकर उसको 

धन पिता का नही मिलता 


दूसरा रूप है पत्नी का जो 

ब्याह पति घर आती है 

उसपर अपना पूरा जीवन 

नि:स्वार्थ होकर लुटाती है 


अपना घर समझ कर जिसको 

वारी-वारी वो जाती है 

उसी घर में गैरों जैसा 

व्यवहार हमेशा पाती है 


बिना पति के पूरे घर में 

कोई ना उसका अपना है 

मगर पति से अपनापन भी 

उसका झुठा सपना है 


रूप बड़ा है तीजा सबसे 

और सबसे महान भी है 

हर नारी को देखो लेकिन 

ना मिलता ये सम्मान है 


माँ बनने के खातिर देखो 

वो सहती पीड़ा अपार है 

पर बच्चों के हंसी के आगे 

ये सबके सब बेकार है 


पालहै-पोस कर खीला-पीला कर 

जिनको करती तैयार है

उन्हीं बच्चो को माता उनकी 

लगने लगती गवार है 


इतना सबकुछ करके भी वो

अपना हक ना जताती है

जो भी है सब परिवार है उसका 

बस यही बात दोहराती है


जन्म से लेकर मृत्यु तक 

बस उसका यह कहना है

पिता पुत्र है धन संपत्ति

और सुहाग ही मेरा गहना है।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational