STORYMIRROR

Anand Kumar

Inspirational

4  

Anand Kumar

Inspirational

थोड़ी खुशियां उनकी भी खरीद ले

थोड़ी खुशियां उनकी भी खरीद ले

1 min
354

इस दीवाली,

जब तुम बाजार को निकलोगे  

तुम्हें, सड़क के किनारे 

एक बच्चा दीए बेचते मिलेगा,

अपना घर रौशन करने को तुम  

इस बार दिए उससे खरीद लेना,

कि तुम, इस बार दीवाली पर 

थोड़ी रौशनी उसके लिए खरीद लेना।


बाजार की भीड़ से कुछ दूर

एक बुढ़िया फूल लिए बैठी होगी,

दीवाली की पूजा के लिए तुम 

इस बार फूल उनसे खरीद लेना,

कि तुम, इस बार दीवाली पर 

थोड़ी दुआएं उनसे, उनके लिए खरीद लेना।


किसी मोड़ पर,

कोई इरफान या आदिल चाचा,

पटाखों की दूकान सजाये मिलेंगे,

अपने हाथों से बनाये पटाखे बेचते होंगे,

इस बार, कुछ फुलझड़ियाँ उनसे खरीद लेना, 

कि तुम, इस बार दीवाली पर

थोड़ी खुशियां उनके लिए खरीद लेना।


रौशनी के त्यौहार में इस बार 

उस बच्चे, उस बूढी अम्मा के लिए,

तुम थोड़ी सी रौशनी खरीद लेना,

खुशियां बाटने के पर्व में इस बार

अपनी खुशियों के साथ तुम,

थोड़ी खुशियां उनकी भी खरीद लेना।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational