STORYMIRROR

Mamta Rani

Romance

4  

Mamta Rani

Romance

तेरी यादों के सहारे

तेरी यादों के सहारे

1 min
10

कुछ कुछ बातें यादें बन जाती है

अधूरी सी एक कहानी बन जाती है

टूटते बिखरते ख्वाबों का जहां लिए

अधूरी मिलन की आस बन जाती है


गुलाब की सुखी पंखुड़ियाँ

किताबों में छप जाती है

छोड़ तेरे प्यार की महक

दिल में छाप छोड़ जाती है


धीरे- धीरे आना इस जीवन में

प्रेम के पुष्प खिलाना इस मन में

फिर अधूरी वो बात छोड़ जाते हैं

दिल में कई राज छोड़ जाते हैं


छोड़ दिल को तन्हा जंगल में

रुख फिज़ाओ का मोड़ जाते हैं

कसक दिल में एक आह 

 छोड़ जाते हैं


तेरी यादों के सहारे, अब जिंदगी

तुझी से खूबसूरत स्वप्न सजाते हैं

तुझसे आज तुझसे कल

तुझी को एहसास बनाते छोड़


कुछ कुछ बातें यादें बन जाती है

अधूरी सी एक कहानी बन जाती है



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance