तेरी याद
तेरी याद
तमाम रातें तेरे इंतजार में कटा करेगीं
ख्बाब में शायद तुझसे अब बातें हुआ करेगीं
जिंदगी ने मुझे मारा और मौत ने अब तक बख्शा है
जुदा होकर कैसे अब तुझसे मुलाकात हुआ करेगी ?
सफर वहीं तक था शायद अब लगता है
किस से आगे निकलने की अब तकरार हुआ करेगी ?
मुहाल है कैसे जिन्दगी तेरे बिन जी जाऊं ?
हर सांस पर मेरी, तेरी याद की गिरफ्त हुआ करेगी।
मांगता हूँ दुआ आखिरी सांस तेरी बांहों में निकले
हरेक लम्हें में तुझसे फिर सदियों की बात हुआ करेगी।
मिल जायेगी मेरी जन्नत तब मुझको "मनोज"
मेरी रूह में तेरे एहसासों की सौगात हुआ करेगी।

