STORYMIRROR

Kumar Manoj

Romance

3  

Kumar Manoj

Romance

जद्दोहद

जद्दोहद

1 min
247

अभी बहुत हिम्मत बाकी है 

ऐसे थोड़ी डर जाऊंगा

मेरी परवरिश में है जद्दोहद

नहीं मुमकिन कि पीछे हट जाऊंगा

तू मुझे न मिला तो कोई बात नहीं

मैं तुझे मरते दम तक खुदा कर जाऊंगा। 


राबता रोज होता है तुझसे 

तू मंजिल न सही, रास्ता तो है

कोई हमसफर मिले न मिले अब 

मैं तेरी टूटी कश्ती के सहारे ही

ये दरिया-ओ-गम पार कर जाऊंगा 

तू मुझे न मिला तो कोई बात नहीं

मैं तुझे मरते दम तक खुदा कर जाऊंगा। 


बहुत इनायत बख्शी है तूनें 

मुझे, मुझसे रूबरू कराया है 

लिख सका हूँ अभी जिंदगी के कुछ हर्फ मगर

परदा गिरनें तक तुझे पूरी गजल कर जाऊंगा 

तू मुझे न मिला तो कोई बात नहीं

मैं तुझे मरते दम तक खुदा कर जाऊंगा। 


अभी बर्बादी कहां शुरु हुई है

ये तो आगाज है मियां 

दर्द की इंतेहा से मीलो आगे

तुम देखना मैं अपना शहर कर जाऊंगा 

तू मुझे न मिला तो कोई बात नहीं

मैं तुझे मरते दम तक खुदा कर जाऊंगा।


मैं रोज गढूंगा इबादत, मोहब्बत के फसाने 

अंधेरी रातों से रोशनी जुगनुओं की सी 

तुम देखना निकालकर ले ही जाऊंगा 

तू मुझे न मिला तो कोई बात नहीं

मैं तुझे मरते दम तक खुदा कर जाऊंगा। 


तू है तो दिल में परेशॉ क्यूँ है ?

किसी ऐरे-गैरे के नाम तेरी बादशाही 

कैसे सोच लिया तुमनें मेरी जान कि कर जाऊंगा 

तू मुझे न मिला तो कोई बात नहीं

मैं तुझे मरते दम तक खुदा कर जाऊंगा। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Kumar Manoj

Similar hindi poem from Romance