STORYMIRROR

कुमार संदीप

Inspirational

4  

कुमार संदीप

Inspirational

सपनों का भारत

सपनों का भारत

1 min
485

भाईचारे रहे बना हर भारतवासी में

चहुंओर खुशहाली हो हमारे देश में

भूख से न तड़पे कोई भी मनुज यहाँ

हाँ चलो हम बेसहारों की मदद करें

मेरे सपनों का भारत हो स्वर्ग से सुंदर

चलो हम कुछ बेहतर करें।


राग-द्वेष भूल रहे सभी एकता से यहाँ

मात-पिता की सेवा करें हर पुत्र यहाँ

राष्ट्रवाद की परिभाषा चलो हम बच्चों को बताएं

भूल कर बीती बातें चलो रिश्ते फिर से जोड़ें

मेरे सपनों का भारत हो स्वर्ग से सुंदर

चलो हम कुछ बेहतर करें।


अहंकार का कर त्याग हम सभी से नाता जोड़ें

देश का हर युवा देश का नाम रोशन करें

युवा कड़ी मेहनत और लगन से

चलो देश का नाम रोशन करें

मेरे सपनों का भारत हो स्वर्ग से सुंदर

चलो हम कुछ बेहतर करें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational