STORYMIRROR

Niharika Chaudhary

Inspirational

3  

Niharika Chaudhary

Inspirational

सपने का सच होना

सपने का सच होना

1 min
325

नींद में देखें सपने कभी

सच नहीं होते,

खुद से खुद्दारी,

कड़ी मेहनत के साथ,

टूट कर बिखर ना भी पड़ता है,

अपने सपनों को सच करने के लिए,

नींद से लड़ना भी पड़ता है।


सपनों का सच होना,

खुशी की बात है,

मेहनत के साथ,

घर वालों का प्रेम और विश्वास

और उम्मीद साथ है।


हार जाओ अगर,

लेकिन उम्मीद मत छोड़ना

अगर देखा है सपना,

तो उसको हकीक़त में

बदल कर ही रहना।


बिखर जाओ अगर,

तो खुद संभल जाना,

अगर बुलंदियाँ और

आसमान को छूना है,

तो हार मत मानना।।


मंज़िल को पाने का जुनून है,

उस सपने को सच करने की चाहत है,

जो देखा है सपना,

फिर वो भी सच हो जाएगा,

खुद की मेहनत खुद पर विश्वास 

एक दिन रंग ज़रूर लाएगा।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational