STORYMIRROR

Minal Patawari

Abstract

4  

Minal Patawari

Abstract

सपने देखो

सपने देखो

1 min
360

सपने विचारों को ऊंचाई देते हैं 

सपने भावों को गहराई देते हैं

सपने देखो 

अपने पर विश्वास करो 

सपने सच करने का प्रयास करो ।।


सपनों से आशा दीप प्रज्वलित है

सपने भविष्य, वर्तमान और अतीत हैं 

सपने देखो 

अपने पर विश्वास करो 

सपने सच करने का प्रयास करो ।।


सपने अंतर्मन का दर्पण है

सपने जीवन की धड़कन है

सपने देखो 

अपने पर विश्वास करो 

सपने सच करने का प्रयास करो ।।


सपने बुझे मन का सुकून है

सपने आगे बढ़ने का जूनून है

सपने देखो 

अपने पर विश्वास करो 

सपने सच करने का प्रयास करो ।।


सपने सच भी होते हैं

सपने टूटते भी हैं

पर यूंही हिम्मत मत हारो -

बिखराव के आगे हथियार मत डालो 

लगन से आगे बढ़ते रहो -

नए सपने गढ़ते रहो --

अपने सपने सच करते रहो ---



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract