STORYMIRROR

Dhanashri Munj

Inspirational

4  

Dhanashri Munj

Inspirational

सफलता का सफ़र...

सफलता का सफ़र...

1 min
271

लड़ेंगे डट कर हम,

अब ना मानेंगे हार।

कर्म से खोलेंगे अब,

अपने भाग्य के द्वार।


मेहनत करने से कभी,

अब ना घबराएंगे हम।

रोक के दिखा दो हमें,

अगर हो किसी में दम।


कमजोरियों को अपनी,

हमने बनाया है ताक़त।

हमें रोक सके इतनी,

नहीं किसी में हिमाक़त।


हाथ की रेखाएं हमारी,

अब ना तय करेंगी मुकद्दर।

बदल देंगे कुंडली अपनी,

बन के मुकद्दर के सिकंदर।


विपदाओं को पार कर,

मंजिल तक जाएंगे।

हिम्मत, जोश, जुनून संग,

अपने लक्ष्य को पाएंगे।


सफलता देख हमारी,

चौक जाएगा संसार।

ना कभी आने देंगे हम,

अपने मन में अहंकार।


सफलता का यह सफ़र,

यूं ही चलता रहेगा।

हमारी क्षमताओं से हमें,

हर बार मिलवाया करेगा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational