STORYMIRROR

Ashok Ingole

Inspirational

4  

Ashok Ingole

Inspirational

सफेद रंग

सफेद रंग

1 min
307

सुंदरता किसी की मोहताज नहीं होती है

सफेद रंग की भी कुछ खास बात होती है

रंग बिरंगी दुनिया में यह बेगाना दिखता है

मगर यह अपने मे सात रंग समाये रखता है

तिरंगे के मध्य मे अशोक चक्र थामा रंग सफेद है

शांति और समर्पण का प्रतीक रंग भी सफेद है

सफेद दूध पीकर ही हर कोई बालक बडा होता है

स्वतंत्रता दिन पर सफेद ड्रेस पहनकर स्कूल जाता है

स्विट्जरलैंड मे बिखरी हुई सफेदी की चादर है

सफेद लिबास ही पहनते गिरिजाघर के फादर है

सातवां आश्चर्य प्रेम का प्रतीक ताजमहल भी सफेद है

कश्मीर की हसीन वादियों मे गिरती बर्फ भी सफेद है

यदि सफेद रंग मे ढूंढ कर भी कही कोई ऐसा ऐब होता

तो अमेरिका के राष्ट्रपति का निवास व्हाईट हाऊस न होता. 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational