STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Inspirational

संत रविदास जी की जयंती

संत रविदास जी की जयंती

1 min
379

संत शिरोमणि रविदास की जय जयकार है,

समाज रूपी पतझड़ में बसंत का बहार है।


भलमानष को संसार में कोई जीने कहां देते हैं,

घड़ी हर घड़ी भगवन सबकी परीक्षाएं लेते हैं।


रविदास आध्यात्मिक क्षेत्र के बड़े वैज्ञानिक थे,

सूक्ष्म ज्ञान के बहुत तीक्ष्ण अद्भुत प्रमाणिक थे।


ढोंगी पाखंडी का उन्होंने ही पर्दाफाश किया,

दिखावटीपन और नकली का सर्वनाश किया।


रविदास संत जी बड़े ही उच्च कोटि के संत थे,

सच मायने में उस दौर के बहुत बड़े भगवंत थे।


एक कहावत कि मन चंगा तो कठौती में गंगा है,

परीक्षा दे करके सिद्ध किया जिससे ये पंगा है ।


ऐसे महान संत को हमारा कोटि-कोटि प्रणाम है,

स्वर्णाक्षर में लिखा हुआ उनका उत्कृष्ट नाम है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational