STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

संस्कार

संस्कार

1 min
396

संस्कार बच्चों को सिखलाएं 

दिल किसी का न कभी दुखाएं। 

गलती पर बच्चों को समझाएं

डांट-फटकार न कभी लगाएं।

नफरत की हर दीवार गिराएं

दिल से दिल के तार मिलाएं।

हृदय विशाल बच्चों का बनाएं 

विश्व बंधुत्व का पाठ पढ़ाएं।

सही राह बच्चों को दिखलाएं 

जीवन पथ से न कभी भटकाएं।

भेद न कोई मन में उपजाएं

प्रेम-भाव दिल में जगाएं। 

मुश्किलों से लड़ना सिखलाएं 

मिल जुल कर रहना बतलाएं।

सत्य-अहिंसा का पाठ पढ़ाएं 

विश्वविजय करना सिखलाएं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational