STORYMIRROR

Archana Nema

Inspirational

3  

Archana Nema

Inspirational

समय

समय

1 min
481

रफ्तार बड़ी तेज है समय की

इस से आगे ना सही

इस के साथ तो चल


मंजिलें है अभी दूर

पहले एक राह पर तो निकल


सारा जीवन ही है एक स्पर्धा

कभी स्वयं की स्वयं से हार है

कभी स्वयं को ही है स्वयं से जीतना


दे गति कदमों को

आत्म विश्वास से

वर्तमान समय गति से

भविष्य की ओर चला चल


सीख है समय की

ना कभी रुकना,

ना ही पलटना

बस निडरता से

आगे ही आगे बढ़ना


चला चल राही संग समय के

तो मंजिल होगी पास 

और 

पूरी होगी आस


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational