STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

समय का पहिया

समय का पहिया

1 min
620

कभी न‌ रुका है कभी न रुकेगा 

समय का पहिया चलता रहेगा।


समय के साथ जो चलता रहेगा 

जीवन पथ पर सदा बढ़ता रहेगा 


समय का पहिया चलता रहेगा।

समय की कद्र जो न करेगा 


सदा हाथ मलता ही रहेगा

समय का पहिया चलता रहेगा।


समय की कद्र जो करेगा 

खुशियों से दामन उसका भरेगा


समय का पहिया चलता रहेगा।

टाल-मटोल जो करता रहेगा 


मंजिल को अपनी तरसता रहेगा

समय का पहिया चलता रहेगा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational