STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract

समस्याएं ग्रामीण क्षेत्रों की

समस्याएं ग्रामीण क्षेत्रों की

1 min
310

विकासशील देशों में गांवों की 

संख्या तो है अधिक ही होय ।

ग्रामीण आधारभूत ढांचा भी

विकसित तो कर सका न कोय।


शिक्षा के कुप्रबंधन का तो यहां,

दिखता है एकदम स्पष्ट प्रभाव।

अशिक्षा वह जानकारी न होने से,

स्वास्थ्य-पोषण का बड़ा अभाव।


ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश जनों के,

खराब स्वास्थ्य का प्रमुख ही कारण।

शौचालयों का न करना उचित प्रयोग,

न ढंग से कूड़े-कचरे का निस्तारण।


एक ही घर में पशु और मानव रहते

हैं मज़बूरी में संग-संग एक ही साथ।

ऐसे हालातों में उनके ठीक स्वास्थ्य की,

कैसे भी नहीं सोची जा सकती है बात।


खेती छोड़ो, कुछ क्षेत्रों में तो नहीं है,

लोगों के पीने को भी पर्याप्त पानी।

पहाड़ी और सूखे क्षेत्रों में दूर-दूर से,

ले के आते सह के अगणित परेशानी।


है पानी कहीं मिलता ऐसा जो साफ नहीं,

जिसको मज़बूरी में जब पी लेते हैं लोग।

ऐसा प्रदूषित अस्वास्थ्यकर जल पीने से,

दस्त-पीलिया-हैजा जैसे हो जाते हैं रोग।


अभी संचार के साधन तो बहुत ही कम हैं,

ढंग की सड़कों का इन क्षेत्रों में है अभाव।

अर्थव्यवस्था-स्वास्थ्य और शिक्षा है बदतर,

विशेष ध्यान के अधिकारी हैं मांगते बदलाव।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract