स्लोगन - योग दिवस
स्लोगन - योग दिवस
योग दिवस ******** - इक्कीस जून विशेष है। आज योग परिवेश है।। - योग सभी घर-घर पहुँचाओ, व्यर्थ बहाने नहीं बनाओ।। - हर प्राणी जब योग करेगा।भारत तभी निरोग बनेगा।। - काम संग है योग जरूरी।तभी हमारी बातें पूरी।। - रखना हमें तनाव से दूरी। योग सभी के लिए जरूरी।। - स्वस्थ हमें यदि रहना होगा। रिश्ता योग से रखना होगा।। - दवा नहीं योग अपनाओ। कभी चिकित्सक पास न जाओ।। - गाँव-गली अभियान चलाओ।योग ज्योति प्रकाश फैलाओ।। - हर आँगन योग की शाला, हर जीवन तब हो खुशहाला।। - वसुधैव कुटुंबकम का आधार, योग करे सारा संसार।। - योग नहीं कोई मजबूरी।सेहत सबकी बहुत जरूरी।। - सेहत तो हम सबका धन है।योग बड़ा बहुमूल्य रत्न है।। - स्वस्थ जीवन का ये है योग। सबको रहना सदा निरोग।। - बाधाएं जीवन में जितना। पास योग के रहना उतना।। - योग सूत्र दे मधुरिम जीवन। खुशहाली हो आप सजीवन।। सुधीर श्रीवास्तव
