STORYMIRROR

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

4  

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

सीखने की इच्छा जगाओ

सीखने की इच्छा जगाओ

1 min
23.2K


सीखना है सो समय से सीखो सदा चलते जाना

बारिश भी सिखाती हमें रिमझिम सी गुनगुनाना


पगडण्डी भी सिखाती हमें मंजिल तक पहुंचाना

खेतों की हरियाली सिखाती खुशी में लहलहाना


भोर में जागकर मुर्गा सिखाता है सबको जगाना

कोयल सिखाती हमें मीठी आवाज में बतियाना


सूरज खुद तपकर सिखाता हमें प्रकाश फैलाना

चाँद से सीखें हम चारों और शीतलता बिखराना


सीखना चाहो तो सिखाने वाले कम नहीं जग में

कुत्ते से भी सीख लो तुम वफादारी को निभाना


सीखने की इच्छा ही तुम्हें जीवन भर सिखाएगी

जीवन के हर क्षेत्र में तुम्हें अनुभव देकर जाएगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational