STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract

शुभकामनाएं जन्मदिन की

शुभकामनाएं जन्मदिन की

1 min
381

हर पल रहें स्वस्थ और मस्त,

तन-मन रहे सदा ही तंदरुस्त।

मनोकामनाएं पूरी सब होवें,

आपके दिल को चाहत जिनकी।

आदरणीया प्रतिभा मैडम को,

शुभकामनाएं जन्मदिन की।


आइसक्रीम सी शीतलता संग,

जीवन में सुखद मिठास रहे।

हर बाधा ही आपसे दूर रहे,

हर खुशी आपके पास रहे।

परिजन और प्रियजन सबको

खुशियां मिलें रात और दिन की।

आदरणीया प्रतिभा मैडम को,

शुभकामनाएं जन्मदिन की।


सपने पूरे हों सदा आपके सारे ,

सुखी समृद्ध स्वस्थ परिवार रहे।

परिजनों की खुशियां हों असीम,

घर-आंगन में सदा ही बहार रहे।

रंग-बिरंगे सुरभित सुमनों से रहे,

शोभा सदा आपके गृह-उपवन की।

आदरणीया प्रतिभा मैडम को,

शुभकामनाएं जन्मदिन की।


हाथ जोड़ विनती करते हैं प्रभु से,

कृपा वृष्टि आप सब पर करते रहें।

सुखद-समृद्ध-स्वर्णिम जीवन का,

वर देकर झोली आपकी भरते रहें।

जब तक सूरज-चंदा रहें मिलें बधाई,

नौ जून को आपको शुभ जन्मदिन की।

आदरणीया प्रतिभा मैडम को,

शुभकामनाएं जन्मदिन की।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract