STORYMIRROR

Dibakar Karmakar

Inspirational

3  

Dibakar Karmakar

Inspirational

सहस्त्र शक्ति नारी हूँ

सहस्त्र शक्ति नारी हूँ

1 min
11.8K

मां सती के साथ-साथ 

मां दुर्गा का रूप हूँ

सब कहते हैं लेकिन मानते नहीं ,

कि मैं शास्त्रशक्ति नारी हूं 

मैं सहस्त्र शक्ति नारी हूं ।


मैं मां हूं, बहन हूं, बेटी हूं 

दो हाथों से दस काम करने वाली 

में सहस्त्रशक्ति नारी हूँ।

में सहस्त्रशक्ति नारी हूँ।

 

मैं प्यार की भूखी हूं 

मोहब्बत की मारी हूँ ,

इज्जत की तलाश में भटकती हुई 

मैं शस्त्रशक्ति नारी हूँ।


मैं नृत्य कलाकार हूं 

मैं चलचित्र अभिनेत्री हूं,

जालिम दुनिया की रहेमसे 

मैं एक "वेश्याकरी" भी हूँ ।


मैं नाचने वाली हूं 

मैं गाने वाली हूं ,

ट्रेन और बसों में ताली देने वाली 

मैं "हिजड़ा" भी कहलाती हूं। 


लेकिन उसके बाद भी

हर रंग में ,हर रूप में,हर वेश में ,

में सहस्त्र शक्ति नारी हूं 

मैं सहस्त्र शक्ति नारी हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational