STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

शमा उम्मीद की

शमा उम्मीद की

1 min
304

शमा उम्मीद की जलाए रखना

हौसला अपना बनाए रखना 

आज नहीं तो कल मिल ही जाएगी मंजिल

जीवन पथ पर कदम बढ़ाए रखना

शमा उम्मीद की जलाए रखना।


सुख-दुःख तो चक्र है जीवन का

संकट में धैर्य बनाए रखना

शमा उम्मीद की जलाए रखना।

हर अंधेरी रात के बाद 

आती है इक नई सुबह

ये बात दिल में बिठाए रखना

शमा उम्मीद की जलाए रखना।


उम्मीद से चलता यह जग सारा

उम्मीद से मिलता लक्ष्य हमारा

उम्मीद से होता जीवन उजियारा 

उम्मीद से मिटता जग अंधियारा।


उम्मीद से होता सुखमय जीवन सारा

उम्मीद का न छोड़ो कभी सहारा

उम्मीद निराशा में आशा की किरण है

उम्मीद पतझड़ में लाती बसंत है

उम्मीद से ही है ये दुनिया कायम

उम्मीद का न छोड़ो कभी दामन।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational