शिक्षक
शिक्षक
शिक्षक होते बड़े महान
देते हमको दिव्य ज्ञान
जीवन का सारा तम हरकर
बनाते हमारा व्यक्तित्व महान।।
शिक्षक जीवन की राह दिखाते
भले बुरे की पहचान कराते
नैतिकता का पाठ पढ़ा कर
हर मुश्किल से हमें बचाते।।
मन से हमारे अज्ञान मिटाकर
दिव्य ज्ञान की ज्योत जलाते
उनके बताए राह पर चलकर
हम जीवन में सफलता पाते।।
पथ प्रदर्शक बनके आपने
हमारे जीवन को महकाया है
इस जीवन का सत्य हमें
शिक्षक आपने दिखलाया है
इस धरती पर हम ईश्वर को
शिक्षक के रूप में पाते हैं
शिक्षक होते बड़े महान
हम नित नित शीश झुकाते हैं।