STORYMIRROR

Ishwar kumar Sahu

Abstract Inspirational

4  

Ishwar kumar Sahu

Abstract Inspirational

"शिक्षक दिवस"

"शिक्षक दिवस"

1 min
276


करे हर पल उनका सम्मान,

जो देते है हमें ज्ञान।

जिनके अंदर है ज्ञान और विज्ञान,

उनका बढ़ाए सदा ही मान।

जिनकी शान से है हमारी शान,

सपने में भी ना करें उनका अपमान।

गुमनामी के अंधेरे में भटक रहे थे,

आपकी कृपा से मिला हमको पहचान।

सब पर करते हो कृपा ,

दया के सागर, हे कृपा निधान।

मैं अंकिचन मैं अज्ञानी,

किस मुंह से करूं मैं बखान।

उन सभी को करे नमन,

 शिक्षा का जो नित करते हैं दान ।

भेद नहीं करते जो,

उनके नजरों में सब है समान।

जग से ऊंचा है आपका आसन,

यही है सबसे बड़ा प्रमाण।

सच और झूठ में भेद बताया,

हे गुरुवर आप हो महान।

आपके कृपा से ब्राइट है हमारा फ्यूचर,

आपको तहे दिल से थैंक यू टीचर।

      


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract