STORYMIRROR

Shital Yadav

Inspirational

3  

Shital Yadav

Inspirational

शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस

1 min
189

आपने ही सिखाया है दृढ़ता से पढ़ना 

आपने ही दिखाया है दक्षता से बढ़ना 


शिक्षा ही नींव उत्तम चरित्र निर्माण की

आपसे ही मिली ये सीख सम्मान की 


फैला था अज्ञान का अंधेरा चारों ओर 

आपसे आती जीवन में ज्ञान की भोर


सिखाया दिल जीतना हमें सच्चाई से

बतलाया निडर होकर लड़ना बुराई से 


ऋणी आपके हम सब रहेंगे जीवन भर 

मार्गदर्शन मात्र से तर जाएँगे भव सागर 


अभिमान हो आप हमेशा देते आशीष 

झुकेगा सदैव आपके चरणों में ये शीश



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational