STORYMIRROR

Mridula -

Inspirational Children

4  

Mridula -

Inspirational Children

शिक्षा

शिक्षा

1 min
432


मैं तो मात्र हूँ मार्गदर्शक,

सफ़र तो आपको ही करना है।

शिक्षक की भाषा समझ कर ,

छात्रों! आपको ही उत्तर भरना है।

शिक्षा एक किताब है,

जीना जो सिखलाता है।

अनुचित और अनुचित का,

भेद भी हमें बताता है।

शिक्षा देता है संस्कार,

हैं ये जीवन का आधार।

अगर करना है हर सपना साकार

तो शिक्षा का करें आभार।

शिक्षा दिखाती राह है

अँधेरों में देती है रौशनी

प्रकाश से जीवन भरती

जीवन से नाता जोड़ती।

बनाती हृदय उदार,

करती जीवन उद्धार।

मानवता का पाठ पढ़ा,

जीवन देती और बढ़ा।

तो प्यारे बच्चों!

डटे रहना जीवन भर

उठना रोज़ ही थोड़ा थोड़ा ऊपर।

समझदारी और संयम से,

मेहनत और लगन से।

करना अपना जीवन सफल,

 आगे ही आगे बढ़ना हर पल।

    


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational